जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत ‘‘क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति’’ की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत ‘‘क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति’’ की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जानकारी देने तथा योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन करें-जिलाधिकारी

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को संगम सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीसी एनआरएल शमा सिंह के द्वारा संचालित योजनाओं एवं उसकी प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में जो भी लाभार्थीपरक योजनाएं संचालित है, उनसे समूह की महिलाओं को भी आच्छादित करते हुए उन्हें लाभान्वित करायें। लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने लखपति दीदी कार्यक्रम के अन्तर्गत विभागीय कंवर्जन के तहत सम्बंधित विभागों के अधिकारी अपने विभाग की उन समस्त योजनाओं/कार्यक्रमों के बारे में समिति को अवगत कराये, जिनसे ग्रामीण क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में सहयोग मिल सके। उन्होंने मनरेगा, जिला उद्योग केन्द्र, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सेवायोजन विभाग, कृषि विभाग, अर्थ एवं संख्या विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग तथा कौशल विकास मिशन से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित संचालित योजनाओं से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अवगत कराते हुए उन्हें लाभान्वित कराये। उन्होंने पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय अन्न योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, विधवा पेंशन धारक, जीरो पावर्टी परिवार, हर घर नल योजना से ग्रामीण पात्र परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से आच्छादित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह का गठन किए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, डीसी मनरेगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *