नवनियुक्त मण्डलायुक्त ने अपना पदभार संभाला

नवनियुक्त मण्डलायुक्त ने अपना पदभार संभाला

मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

आदर्श सहारा टाइम्स

 

प्रयागराज। नवनियुक्त मण्डलायुक्त डॉ0 लोकेश एम. गुरूवार को प्रयागराज पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण के पश्चात मण्डलायुक्त ने गांधी सभागार में आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्योें के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी पटल प्रभारी फाइलों के रख-रखाव को सुव्यवस्थित कर लें तथा प्रत्येक पत्रावलियों पर नम्बरिंग पट्टिका अंकित करें, साथ ही साथ उन्होंने सभी पटल सहायकों को अपना नाम, पदनाम एवं उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में नेमप्लेट लगाये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सभी पटल सहायकों को एक मास्टर रजिस्टर बनाने के लिए निर्देशित किया। विचाराधीन पत्रावलियों को स्पष्ट रूप से अंकित करने तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं विभिन्न स्थलों पर डस्टबिन रखवाये जाने के लिए कहा। उन्होंने परिसर में लगे आरओ पानी के स्थान को व्यवस्थित करने एवं वहां पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद पुनः कार्यालय का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के पहले सभी पटल सहायक अपने पटलों को सुव्यवस्थित कर लें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में आने वाले लोगो के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को नियमानुसार समय से निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन  त्रिभुवन, अपर आयुक्त न्यायिक जयजीत कौर के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *