उपजिलाधिकारी ने किया लेडियारी नीबी क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

उपजिलाधिकारी ने किया लेडियारी नीबी क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव ,प्रयागराज। उपजिलाधिकारी कोरांव आकांक्षा सिंह ने गुरुवार को लेडियारी नीबी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और उपस्थित किसानों से वार्ता की।
शासन की मंशा के अनुसार धान खरीद की जांच करने हेतु शुक्रवार को एसडीएम कोरांव ने खाद्य विभाग की विपणन शाखा लेडियारी नीबी के क्रय पंजिका टोकन रजिस्टर की जांच की और वहां उपस्थित किसानों से वार्ता भी किया इस दौरान केंद्र पर हो रही खरीद से व केंद्र प्रभारी संजय पाण्डेय के कार्यशैली से उपजिलाधिकारी पूरी तरह संतुष्ट दिखी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा की क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, किसान बिचौलियों के चक्कर में न पड़कर सीधे क्रय केंद्रों पर आकर अपनी धान तौल कराएं। अगर किसी भी किसान को अपनी धान तौल कराने में समस्या हो रही है वह जनता दरबार में शिकायत कर सकता है, शासन की मंशा के अनुरूप हर किसान की खरीद सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *