ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में एक की मौत, मचा कोहराम

ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में एक की मौत, मचा कोहराम

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में अंतर्गत भारतगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत राजापुर कर्णावती नदी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ग्राम विकास अधिकारी घायल हो गए सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी अनुसार अरुण कुमार शुक्ला (47) के रूप में हुई है, जो पट्टी बघौरा, थाना विंध्याचल, मिर्जापुर के निवासी थे। वह जलालपुर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
अरुण कुमार भारतगंज राजापुर गैस एजेंसी कार्यालय में केवाईसी कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कर्णावती नदी के समीप एक ट्रैक्टर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे
मृतक के पिता रमा शंकर शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अरुण कुमार के परिवार में उनकी पत्नी संध्या शुक्ला का रो-रो कर बुरा हाल। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *