मेजा क्षेत्र में टोंस नदी वाटरफॉल में नहाते समय युवक डूबा,दूसरे दिन भी तलाश जारी

मेजा क्षेत्र में टोंस नदी वाटरफॉल में नहाते समय युवक डूबा,दूसरे दिन भी तलाश जारी

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र स्थित कोहडार टोंस नदी वाटरफॉल में नहाने के दौरान 22 वर्षीय दीपक निषाद पुत्र मोहन निषाद (निवासी बिजौरा, सिरसा) तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना रविवार की है, जबकि सोमवार को भी उसकी तलाश जारी रही। बिजौरा के समाज सेवी सुनील कुमार द्वारा पुलिस को सूचना कोहड़ार चौकी प्रभारी अनुज राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। पुलिस ने एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी है, ताकि तलाश अभियान तेज किया जा सके। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *