जिला वॉलीबाल संघ की बैठक 25 मार्च को मेजारोड में
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज । डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए),प्रयागराज के साधारण सभा की वार्षिक बैठक आगामी 25 मार्च 2026 को स्थानीय मेजारोड में आहूत की गई है। विदित हो कि दिनांक 8 मार्च 2026 को एसोसिएशन के सभी सदस्यों को भेजे गए एजेंडा में बैठक का स्थान जॉर्ज टाउन,प्रयागराज अंकित है, किंतु उक्त के परिपेक्ष्य में कल दिनांक 22 मार्च 2026 को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में अपरिहार्य कारणों से केवल पूर्व निर्धारित स्थान में परिवर्तन किया गया है, जो अब आगामी 25 मार्च 2026 को मेजारोड स्थित दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के अवैतनिक महासचिव आर.पी.शुक्ला ने साधारण सभा के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे पूर्व निर्धारित तिथि, समय व एजेंडा के अनुसार परिवर्तित स्थान पर पहुंचकर बैठक में भाग ले।।
