सुशील मिश्रा बने वॉलीबाल संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

सुशील मिश्रा बने वॉलीबाल संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा मनोनीत किये गए पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए),प्रयागराज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी / प्रबंध समिति की प्रथम बैठक रविवार 22 मार्च 2026 को स्थानीय सरोजनी नायडू मार्ग सिविल लाइंस स्थित ओलंपिक भवन में संपन्न हुई। बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी गोपाल का बुकें भेंटकर स्वागत किया गया। उक्त बैठक के दौरान मुख्य रूप से गत माह 7 फरवरी 2026 को संपन्न हुए एसोसिएशन की कार्यकारिणी / प्रबंध समिति के चुनाव के दौरान मनोनीत किये गए एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण किया। तद्पश्चात सामूहिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अपरिहार्य कारणों से एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं एजेंडा के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में उपस्थित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने वॉलीबाल खेल के प्रचार-प्रसार तथा खेल के विकास के सम्बंध में अपने-अपने विचार व सुझाव सभा के समक्ष रखें। बैठक में आगामी वर्ष आयोजित की जाने वाली ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर, चैंपियनशिप व अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर चर्चा हुई तथा वर्तमान सत्र में आगामी 27 व 28 मार्च 2026 को भारतीय वॉलीबाल महासंघ द्वारा निर्देशित कार्यक्रम “अस्मिता खेलो इंडिया महिला प्रयागराज वॉलीबाल लीग” को सकुशल संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान आगामी 25 मार्च 2026 को जॉर्ज टाउन में आहूत की गई बैठक के स्थान में परिवर्तन करते हुए पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार सर्वसम्मति से साधारण सभा की बैठक आगामी 25 मार्च 2026 को मेजारोड़ में आहूत किये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उक्त अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ-साथ के.पी.सिंह, विजया सिंह, आर.पी.शुक्ला, के.बी.एल.श्रीवास्तव, मुकेश शुक्ला, अल्ताफ अली, प्रभाकर चौबे, राजेश प्रसाद राय, संतोष कुमार के अतिरिक्त बर्फी लाल यादव, राजित राम शुक्ला व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी जॉर्डन.एच.नाथ, आदि लोग उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *