सीएचसी रामनगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती

सीएचसी रामनगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती

सहारा सन्देश टाइम्स

उरुवा,प्रयागराज। भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर परिसर में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में भगवान विश्वकर्मा महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक अनुराग तिवारी ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा महाराज की पूजा-पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूजा के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने भी श्रद्धापूर्वक भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा महाराज के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्या विश्वकर्मा सहित सीएचसी रामनगर का स्टाफ मौजूद रहा। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा महाराज की महिमा का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। परिसर में जयंती को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा महाराज के पूजन के साथ उनके महत्व पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने कार्यों को करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *