माननीय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य लोगो ने रक्तदान किया

माननीय प्रधानमंत्री  के जन्म दिवस पर ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

माननीय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य लोगो ने रक्तदान किया

माननीय मंत्री, माननीय विधायक, जिलाधिकारी के द्वारा रक्तदान करने वाले लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 76वें जन्म दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी, माननीय विधायक शहर पश्चिम  सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय रक्त केंद्र, तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में संपन्न हुआ। माननीय मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा ने रक्तदान किया। तत्पश्चात डॉक्टर पंकज कुमार मंडलीय जन संपर्क अधिकारी,  राजीव मिश्रा, डॉ शैनी तिवारी, डॉ कल्पना मिश्रा जो कि एमपीवीएम विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं, ने स्वयं रक्तदान किया और आज के दिन मातृशक्ति को प्रेरणा के स्वरूप में रक्तदान महादान जीवनदान के वाक्य को सार्थक करने का प्रयास किया है। कुमारी पल्लवी पाण्डेय सहित अन्य रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत शुक्ला स्टोर इंचार्ज (रक्त केंद्र) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ भावना शर्मा (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) एवं डॉ प्रशांत पाण्डेय (अधीक्षक), एवं डॉ उत्तम सिंह प्रभारी राजकीय रक्त केंद्र ,तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय के द्वारा किया गया।

समस्त रक्त वीरों को माननीय मंत्री , जिलाधिकारी, माननीय विधायक शहर पश्चिम, के द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर पंकज कुमार द्वारा अपना नौवां स्वैच्छिक रक्तदान एवं कुमारी पल्लवी पाण्डेय द्वारा चतुर्थ रक्तदान किया गया जो पैरामेडिकल छात्रा हैं। चिकित्सालय के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों सहित लगभग 25 व्यक्तियों ने नामांकन कराया, समस्त जांच उपरांत मानक अनुरूप रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया। ब्लड बैंक के कर्मचारियों में हेमंत शुक्ला स्टोर इंचार्ज संजय सिंह संदीप मिश्रा सुशील उपासना विभा मिश्रा डॉक्टर सुमित अभिनव यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *