NIC सभागार में चकबंदी कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी महोदय की अध्यक्षता में सोमवार दिनांक 13.04.2026 को NIC सभागार में चकबंदी कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । बैठक में अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रारम्भ में जनपद में कुल 53 ग्राम चकबंदी प्रक्रियाधीन थे तथा 31 मार्च 2026 तक कुल 08 ग्रामों का धारा-52 का प्रस्ताव चकबंदी निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित किया गया । जिलाधिकारी/जिला उप संचालक चकबंदी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में 35 वर्ष से लम्बित ग्राम राजेपुरमय सराय अरजानी तहसील फूलपुर के चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कर धरा-52 का प्रस्ताव प्रेषित किया गया । जिलाधिकारी महोदय द्वारा उक्त प्रशंसनीय कार्य के दृष्टिगत संबन्धित चकबंदी लेखपाल एवं चकबंदीकर्ता को प्रशस्ति प्रमाण प्रदान किया गया तथा पूरी पारदर्शिता एवं किसानों कि समस्यों को दूर करते हुए शेष ग्राम में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । चकबंदी वादो के निस्तारण में पुराने वादों को शीर्ष प्राथमिकता के स्तर पर निस्तारण किए जाने हेतु तथा प्रत्येक कार्य दिवस में पीठासीन अधिकारी को न्यायालय में बैठकर न्यायिक कार्य संपादित किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । इस अवसर पर उप संचालक चकबंदी विजय शर्मा , बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रयागराज संजीव कुमार , समस्त चकबंदी अधिकारीगण एवं समस्त सहयाक चकबंदी अधिकारीगण व सहायक पेशी कानूनगो उपस्थित रहे ।
