उच्च प्राथमिक विद्यालय अकोढा के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ 

उच्च प्राथमिक विद्यालय अकोढा के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ

शुक्लपुर न्याय पंचायत की टीम बनी उरुवा ब्लॉक की चैंपियन। बेदौली न्याय पंचायत की टीम रही उपविजेता

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ।  विकास खंड उरुवा के परिषदीय विद्यालयों की ” ब्लॉक स्तरीय बालक्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता ” का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय अकोढा के प्रांगण में बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। जिसमें शुक्लपुर न्याय पंचायत की टीम ब्लॉक की चैंपियन रही। वहीं बेदौली न्याय पंचायत की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में ब्लॉक के कुल आठों न्याय पंचायतों के विभिन्न प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक, डिस्कस, आलेख, सुलेख सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक के खेल अनुदेशक अर्जुन सिंह, चंद्रशेखर भारतीया, मधुबाला पटेल, ध्यान सिंह, सबनम खा, सूर्यप्रकाश सिंह, उदय सिंह व जितेंद्र कुमार ने निर्णायक का दायित्व निभाते हुए पूरी ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराया। मेजबान विद्यालय के शिक्षक जनार्दन प्रसाद मिश्रा ने प्रतियोगिता में पधारे सभी आगन्तुक अतिथियों का बैच व माल्यार्पण कर स्वागत किया। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में संविलियन विद्यालय ओनौर के बच्चों ने पी.टी. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में संविलियन विद्यालय बीरपुर पठखौली प्रथम व संविलियन विद्यालय निबैया द्वितीय तथा जूनियर बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय बकचुदा प्रथम व संविलियन विद्यालय अमिलियाकलां द्वितीय स्थान प्राप्त की। वहीं प्राथमिक कबड्डी बालक वर्ग प्राथमिक अमिलियाकलां प्रथम व प्राथमिक विद्यालय लोहारी द्वितीय तथा बालिका में प्राथमिक विद्यालय लेहड़ी प्रथम व प्राथमिक विद्यालय लोहारी द्वितीय स्थान प्राप्त कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग में संविलियन विद्यालय अमिलियाकलां के छात्र सूरज कुमार ने प्रथम तथा संविलियन विद्यालय बीरपुर पठखौली के मोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दौड़ 100 मीटर बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय बीरपुर पठखौली की छात्रा वैभवी कुमारी ने प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवा की छात्रा विद्योत्तमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में संविलियन विद्यालय लोहारी के छात्र अंश यादव ने प्रथम व संविलियन विद्यालय ओनौर के छात्र मनीष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष कुमार यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर उपस्थित ब्लॉक के शिक्षक नेता विनोद शुक्ला तथा एआरपी अजीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से ब्लॉक की ओवर ऑल चैंपियन न्याय पंचायत शुक्लपुर की टीम को चैंपियन ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान की। वहीं एआरपी राजेश मिश्रा व जगदीश मिश्रा ने ब्लॉक की उपविजेता न्याय पंचायत लोहारी की टीम को उपविजेता ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र प्रदान किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक नेता विनोद शुक्ला ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेजबान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णा कांत सिंह ने प्रतियोगिता में पधारें अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र शुक्ला ने किया। उक्त अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मानिक चंद्र सिंह, रविशंकर द्विवेदी, पुष्कर दुबे, मुकेश शुक्ला, अरबिंद कुमार, राजेश कोलहा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बीआरसी लेखाकर कृष्ण कुमार शुक्ला, सुनील सिंह, राकेश कुमार सिंह, अखिलेश दुबे, अर्चना त्रिपाठी, जयंत कुशवाहा, डॉ.संजय त्रिपाठी, बृजेश यादव, सुनील मिश्रा, संतलाल, प्रवीण कुमार, दिनेश शुक्ला व सुनील विश्वकर्मा आदि कई विद्यालयों के शिक्षक, ग्रामवासी व अभिभावकों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *