मेजा में यमुना गंगा में लगातार बढ़ते जल स्तर से हजारों परिवार के लोग चिंतित
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में गंगा यमुना नदी में लगातार प्रतिदिन बड़ी तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है जिससे यमुना नदी के किनारे बसे गांव के लोग चिंतित दिखाई पड़े लगे हैं पूर्व के वर्षों में यमुना में बाढ़ आने से तमाम गांव के लोगों के मकान यमुना में बह गए थे घर में रखे अनाज बर्तन कपड़ा यमुना के बाढ़ में बह गए थे बीते वर्षों में यमुना नदी में रातोरात बाढ़ आने से यमुना किनारे के गांव के लोगों के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा था अब यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर से यमुना तराई क्षेत्र के गांव के लोग फिर बेचैन हो उठे हैं हालांकि गंगा यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर लगातार जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक उप जिला अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी यमुना नदी के किनारे गांव के क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं हालांकि अभी तक बाढ़ से निपटने के ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है इस बाढ़ मे मेजा तहसील क्षेत्र के समहन, छतवा, सिरसा ,बिजोरा,तंदरिया, रैयपुरा, मदरा, परवा, चंदापुर भमौरा ,जेरा, कोठारी, नरवर चौकठा, आदि जैसे गांव सामिल हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि गंगा यमुना के बाढ़ का रौद्र रूप देख कर सन 1978 की बाढ़ की याद ताजा हो गई उस समय डीएम आला-अधिकारी बहुत ही कर्मठ व्यक्ति थे वे स्वयं बाढ़ से लोगों की रक्षा के लिए जुट गए थे उनको देखते देखते आम जनता भी उनके साथ लग गई गांव के ज्यादातर लोग पलायन कर गए थे इससे बड़ी बाढ़ सन 1948 में आई थी उस बाढ़ में भी लोगों को गांव छोड़ना पड़ा था बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी नाव की व्यवस्था करके चले गए लेकिन ग्रामीणों के सामने नाव नहीं पहुंची है।
