मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में सम्मिलित हुई

मा0 केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले में सम्मिलित हुई

मा0 मंत्री ने विभिन्न पदों पर चयनित 81 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरकारी नौकरियों में चयनित 51000 से अधिक अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र दिया। देश के 45 विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेले के 20वें संस्करण का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मा0 प्रधानमंत्री जी ने रिमोट का बटन दबाकर की। इन आयोजनों का सभी जगहों पर सजीव प्रसारण किया गया।
इसी क्रम में रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह में हुआ। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक विभाग, भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान, उन्होंने विभिन्न पदों पर चयनित होने वाले 81 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में प्रमुख रूप से केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड, जल शक्ति, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, रेलवे, एवं डाक विभाग व अन्य विभागों में चयनित अभ्यर्थी शामिल रहे।
रोजगार मेले की शुरुआत राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुयी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने यह पद अपनी मेहनत और लगन से प्राप्त किया है। जनसेवा की भावना सर्वाेपरि होनी चाहिए। जब आप अपनी सेवा को सर्वाेच्च मानकर काम करेंगे, तो आपके कार्यों में वो ताकत होगी जो देश को नई दिशा देगी। इसी से हम सब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बना सकेंगे। युवाओं की क्षमता और प्रतिभा से ही लक्ष्य प्राप्त होगा।
केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर के आयुक्त श्री रंजीत कुमार ने राज्यमंत्री व अन्य उपस्थित महानुभावों का अभिवादन किया एवं नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनायें दी और कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का दिन है यह केवल नियुक्ति पत्र प्रदान करने का अवसर नहीं है बल्कि देश के युवाओं की प्रतिभा एवं संकल्प को राष्ट्र सेवा से जोड़ने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आयोजित रोजगार मेला युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर प्रदान करने एवं उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस मौके पर माननीय विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति, माननीय विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, अपर आयुक्त केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर एम. रहमान एवं संयुक्त आयुक्त केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर राहुल टी. परमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर के अपर आयुक्त एम रहमान द्वारा राज्यमंत्री महोदया व अन्य उपस्थित महानुभावों एवं सभी विभागों को कार्यक्रम को सफल बनाए हेतु में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *