5वीं विश्व जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राज पांडे

5वीं विश्व जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राज पांडे

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के चयन पर शांतिपुरम में हुआ भव्य स्वागत, क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। जिले के प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी राज पांडे ने अपनी शानदार उपलब्धि से प्रयागराज का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। जूनियर एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले राज पांडे अब 5वीं विश्व जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राज पांडे के शांतिपुरम पहुंचने पर बजरंग चौराहे पर क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में लोगों ने कहा कि राज पांडे की उपलब्धि पूरे प्रयागराज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर जिले का नाम खेल जगत में ऊंचा किया है। लोगों ने उम्मीद जताई कि विश्व जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भी राज पांडे शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरुण शुक्ला, पुष्पराज शुक्ला, अमित मिश्रा, दीपक दुबे, सूर्य नारायण मिश्रा, शुभम पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने राज पांडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *