देश के विकाश में सविंधान का ज्ञान व समान शिक्षा जरुरी : प्रो लक्ष्मण यादव 

देश के विकाश में सविंधान का ज्ञान व समान शिक्षा जरुरी : प्रो लक्ष्मण यादव

 

आदर्श सहारा टाइम्स

शैलेश कुमार कुशवाहा

कौधियारा, प्रयाग्राराज।कौधियारा में बहुजन संगठन ने राष्ट्र माता सावित्री बाई फुले की याद में जन्म जयंती का विशाल जन सभा किया गया,नौ फरवरी 2025 को प्रयागराज के कौधियारा में क्षेत्र के तमाम बहुजन संगठनों के सहयोग से वन नेशन वन एजुकेशन भाई अजय मोहन समाज सेवी की अगुवाई में आयोजित हुआ ,जिसमें हजारों कि संख्या में महिला एवं पुरुष सामिल रहे। कार्यक्रम का उद्घाटक क्षेत्रिय किसान मा दया राम बिंद विधायक मेजा संदीप पटेल ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि हम सब बहुजन को आपस में एक रहना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे प्रो. लक्मण यादव ने कहा कि अगर डा. अम्बेडकर न होते तो मैं प्रोफ़ेसर न होता अपने आजमगढ़ के एक गांव में भैस चराता दिखता। इसलिए अम्बेडकर हम सब के लिए पूजनीय है। एक समय था जब लड़कियों को पढ़ाई का अधिकार नहीं था। उस समय के समाज में अगुआ रहे लोगों का सोंच था कि अगर महिलाएं पढ़ लिख लेंगी तो मेरा ख्याल और रोटी कौन बनाएगा। उस समय सावित्री बाई फुले नाम कि एक महिला ने पुरे समाज का विरोध और ईंट/पत्थर खा कर महिलाओ और बच्चियों को पढ़ाने-लिखाने का जिम्मेदारी उठाई। उन महिलाओं के लिए पहला स्कूल खोल कर प्रथम महिला शिक्षिका का पद हासिल किया। उस समय उनका साथ फातिमा शेख नामक मुस्लिम महिला ने दिया। अपने समाज में किसी महिला का साथ देने का हिम्मत नहीं था। प्रो. यादव ने आगे बताया कि वर्तमान में सरकार सिर्फ धर्म को बढ़ावा दे रही जबकि अस्पतालों से दवा और स्कूलों से शिक्षा गायब है, कड़,वही संचालन करते हुए अधिवक्ता बहन प्रियामौर्य ने कहा कि यहां पर इस तरह से सावित्री बाई फूले छठवां जयंती है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रहे भाई अजय मोहन समाज सेवी ने अपने संगठन टीम के साथ प्रो साहब को अशोक स्तंभ पंचशील की पगड़ी साल से सम्मानित भी किए साथ में भोला सोनकर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मदन कुशवाहा बैजनाथ चौधरी बाबू जी सहयोगी रहे और यह कार्यक्रम बुद्ध, अशोक, फुले, साहू, अम्बेडकर, पेरियार के विचार धारा को गति प्रदान संगठनों एवं लोगों ने मिल कर किया है। लोगों ने सहयोग किया जिसके के लिए सभी को धन्यवाद करता हुँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *