गोपाल विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में बच्चों ने गुलाल से खेली होली
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव, प्रयागराज। गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज अंग्रेजी माध्यम कोरांव प्रयागराज में गृह परीक्षा के उपरांत विद्यालय में अबीर गुलाल के साथ छात्र-छात्राओं अध्यापक अध्यापिकाओं द्वारा होली मनाई गई। छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने अध्यापक अध्यापिकाओं के साथ अबीर गुलाल उड़ाए गए। विद्यालय के विभागाध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। गोविंद मिश्रा ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को बताया कि होली का पर्व आप सभी के लिए खुशियों भरा हो और आप स्वस्थ रहें, आपसी सौहार्द बनाएं रखें। उन्होंने बताया कि होली पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें और बदलते मौसम को देखते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग एवं सतर्क रहें। उक्त कार्यक्रम में कृष्ण भान, नीरज सोनी, अशोक यादव, अशोक पांडेय, बालमुकुंद मिश्र, सुरेन्द्र पाल, निखिल श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, विवेक उपाध्याय, पवन त्रिपाठी, आदर्श मिश्रा, धर्मशीला, सुनीता सिंह, रेखा कुशवाहा, रुचि शुक्ला, रानी सिंह, कविता सिंह, रेखा चंद्रौल, सीमा के अलावा विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।