मरम्मत कार्य हेतु विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित…अभय कुमार
आदर्श सहारा टाइम्स
कोराव, प्रयागराज। गौरा पावर हाउस अंतर्गत आगामी गर्मी को देखते हुए विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु विद्युत मरम्मत के दौरान 10 अप्रैल दिन गुरुवार को सभी स्थानों पर लगभग 9 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 10 बजे आपूर्ति बंद होगी और 7 बजे बहाल होगी। उक्त बात की जानकारी अवर अभियंता अभय कुमार द्वारा वार्ता के दौरान बतलाई गई। आगे बतलाया कि 33 केवीए लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। साथ ही जिन स्थानों पर तार जर्जर है उन्हें सही कराने का कार्य होगा और साथ ही साथ जिन ट्रांसफार्मर में लोड अधिक है उन्हें बदलने का भी कार्य तेजी से चल रहा है। विद्युत आपूर्ति समय अनुसार बहाल कर दी जाएगी आगे उपभोक्ताओं से निवेदन किया कि अनावश्यक विद्युत उपयोग करने से बचे।