किसान चौपाल का आयोजन किया गया

किसान चौपाल का आयोजन किया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

फुलपुर ।  ग्राम सभा खेवराजपुर (भरतपुर) में एक जागरूकता कार्यक्रम के रूप में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, नैनो उर्वरकों के लाभ, तथा मृदा संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे संजय कुदेशिया, इकाई प्रमुख, इफको फूलपुर जिन्होंने किसानों को नवीनतम तकनीकों को अपनाकर लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि लाने का संदेश दिया। उन्होंने टिकाऊ खेती और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया।

तकनीकी जानकारी का प्रस्तुतीकरण कृषि वैज्ञानिक डॉ. हरीश चन्द्र द्वारा किया गया। उन्होंने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के उपयोग, प्रभावशीलता तथा पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में उनके वैज्ञानिक लाभों को स्पष्ट किया।

इस अवसर पर स्वयम् प्रकाश,जनसंपर्क अधिकारी,इफको ने दानेदार उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी पर होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मृदा की उर्वरता घटती है, सूक्ष्म जीव समाप्त होते हैं और दीर्घकालिक उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण कराने और वैज्ञानिक सलाह के अनुसार उर्वरकों के संतुलित प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

चौपाल में किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नैनो तकनीक आधारित खेती को अपनाने की रुचि दिखाई। उन्हें उर्वरकों के सही उपयोग की विधि, छिड़काव का समय और मात्रा निर्धारण की जानकारी भी दी गई।

इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, राजेश सिंह, ग्राम प्रधान रविता देवी, किसान लालता प्रसाद पाण्डेय, चन्द्र बली मिश्र, रमेश कुमार पटेल, शैलेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *