प्रयागराज में UPSC की तैयारी करने आए स्टूडेंट ने लड़की बनने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया,हालत गंभीर
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। प्रयागराज में UPSC की तैयारी करने आए 17 साल के स्टूडेंट ने लड़की बनने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। 14 साल की उम्र में जब वो लड़कियों संग डांस कर रहा था, तब उसे अहसास हुआ कि वो लड़का जरूर है, लेकिन बाकी लड़कों की तरह नहीं है।
गूगल–यूट्यूब पर सर्च किया कि फिजिकल रूप से कैसे लड़का बना जाए। डॉक्टर से प्राइवेट पार्ट काटने का प्रॉसेस समझाया। स्टूडेंट ने खुद को एनेस्थिसिया इंजेक्शन लगाया। फिर प्राइवेट पार्ट काटकर खुद ही मरहम–पट्टी कर ली। इंजेक्शन का असर कम होते ही दर्द हुआ, तब वो हॉस्पिटल में भर्ती हुआ। अब इलाज जारी है। स्टूडेंट अपने परिवार का इकलौत संतान है।
