मेजा में पैदल जा रहा युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर युवक घायल, शहर रेफर

पैदल जा रहा युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर युवक घायल, शहर रेफर

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज।पैदल जा रहा युवक को अनियंत्रित बाइक ने मारी जोरदार टक्कर युवक घायल, शहर रेफर
मेजा थाना क्षेत्र सिरसा चौकी अंतर्गत खानपुर निवासी जितेंद्र (27) पुत्र रामबाबू यादव शनिवार की शाम करीब आठ बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम अनुसार जितेंद्र अपनी दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान बरी गांव के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक का पैर टूट गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद टक्कर मारने वाले बाइक सवारों को मेजा पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *