बेटे ने बुजुर्ग पिता की पीटकर किया हत्या, मचा कोहराम
आदर्श सहारा टाइम्स
बारा,प्रयागराज। पारिवारिक कलह की वजह से बेटे ने पिता की पीटकर किया हत्या
बारा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपित और कोई नहीं, बल्कि वृद्ध का सगा बेटा था। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया है। आरोपित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जाती है।
बारा के राम बहादुर यादव
61 वर्ष पुत्र स्व. रामहर्ष यादव बारा थाना क्षेत्र के पंडित का पूरा निवासी थे। तीन दशक से सहकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालित करते थे। ग्रामीणों की मानें तो शनिवार सुबह करीब छह बजे घरेलू विवाद के दौरान राम बहादुर और उनके बेटे रामबाबू यादव में विवाद हो गया।
बेटे ने पिता पर लाठी से किया वार विवाद के दौरान आक्रोशित होकर रामबाबू यादव ने लाठी से पिता पर हमला कर दिया। इससे राम बहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के दूसरे बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों ने राम बहादुर को शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र मुनेश यादव ने आरोपित भाई के खिलाफ बारा थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे। फिलहाल गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है कलयुगी बेटे ने ही पिता का ले लिया जान।
