मेजा के परिषदीय विद्यालय का ब्लॉक स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। विकास खंड मेजा के समस्त संवि/उ0प्रा0वि0 के ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागी कुल 100 बच्चों का राष्ट्रीय अविष्कार योजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय एक्पोजर विजिट (भ्रमण) कार्यक्रम आज दिनांक 26/12/2025 को सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुवात सुबह 10 बजे प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी जी द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया है । वहीं एक बस कोहदार लालतारा से बच्चों को लेकर रवाना हुई । प्रयागराज में भारद्वाज पार्क , राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ,कंपनी बाग घूम बच्चों के चेहरे खिल उठे । बच्चों को वेफर ,बिस्किट नमकीन ,चाय तथा लंच कंपनी बाग में कराया गया । खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह के बताया कि शैक्षिक एक्सपोज़र विज़िट राष्ट्रीय आविष्कार खोज का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की भावना विकसित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान, नई तकनीकों की जानकारी तथा रचनात्मक क्षमताओं को पहचानने और निखारने का अवसर प्राप्त होता है। उक्त कार्यक्रम समस्त ARP की देखरेख में सम्पन्न कराया गया । सहयोग में यामवंत सिंह ,बीना सिंह ,शैलजा सिंह श्री देवी ,राजकुमार,विनय सिंह ,शिव नंदनी पाण्डेय,विवेकानंद पाण्डेय ,अशोक तिवारी ,संदीप तिवारी आदि रहे ।
