सिरसा बाजार में सराफा की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी अंतर्गत सिरसा बाजार में आधी रात को चोरों ने स्व. दुर्गा प्रसाद सेठ “छोटे सेठ” की सराफा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित दुकानदार छोटे सेठ ने सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा देखकर होश उड़ गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सिरसा पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने सिरसा चौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल मेजा पुलिस जांच में जुटी।
