मेजा में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, मचा कोहराम
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र औता गांव के सामने सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी अनुसार शुक्रवार को औंता स्थित नारायण विद्यालय के सामने एक अंधे मोड़ पर हुई, जहां बाइक अनियंत्रित हो गई। यह स्थान पर पहले भी कई हादसों में जान गवा चुके है, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर आक्रोश है।
मृतक की पहचान कोठरी निवासी 62 वर्षीय तिलक राज पुत्र जगनारायण के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को मांडा रोड रेलवे स्टेशन पर अपने भतीजे को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। औंता नारायण विद्यालय के सामने अंधे मोड़ पर पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल तिलक राज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से परिजनों में शोक छा गया।
ग्रामीणों के अनुसार, इस अंधे मोड़ पर पहले भी दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि पूर्व में लगाए गए चेतावनी संकेत असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिए गए थे और उन्हें दोबारा स्थापित नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
