एम एल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 

एम एल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। सी बी एस ई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त मेजा क्षेत्र के बगहा, सिरसा स्थित एम एल पब्लिक स्कूल में आज पांच दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसके मुख्य अतिथि रामनगर चौकी इंचार्ज अभिनव उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि कारगिल युद्ध विजेता शिवराज गुप्ता जी रहे प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवराज जी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया उसके उपरांत मुख्य अतिथि ने फीता काटकर बच्चो का खेल कूद शुरू कराया खेल कूद के प्रथम दिन लड़कियों का खो खो कराया गया जिसमें पहला खो खो प्रतियोगिता यलो और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस ने जीत हासिल किया उसके बाद दूसरा खेल रेड और ब्लू हाउस के बीच खेला गया जिसमें रेड हाउस ने जीत दर्ज कराया ,खो खो का फाइनल मुकाबला रेड और ग्रीन हाउस के मध्य 21 प्वाइंट का खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस ने 8 प्वाइंट से जीत अपने नाम दर्ज कराया रेड हाउस की कैप्टन अनुराधा यादव और ग्रीन हाउस की कैप्टन आशी केशरी रही ।स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता और प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता भी बच्चो को प्रोत्साहन देते हुए खेल को खेल की ही भावना से खेलने के लिए कहा। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ,शिक्षक गौरव पांडेय,लवलेश यादव,कमलेश शर्मा,नवदीप यादव,अविनाश, मनोज, रिशु, विपुल यादव,विपिन शुक्ला,प्रभांशु दुबे,दिव्यांशु गुप्ता,मोहन मिश्रा,विजय जैसल,आकाश गुप्ता, नेहा गुप्ता,सविता शुक्ला,इति सिंह,पूजा त्रिपाठी,सतीश चंद्र गुप्ता,लल्लन आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *