राजेन्द्र सिंह एकेडमी में वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज । मेजा स्थित राजेन्द्र सिंह एकेडमी में वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृष्णा नगर, हनुमानपुर, सिरसा में स्थित एकेडमी के प्रांगण में आयोजित हुआ इसमें प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और सामाजिक संदेशों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा, परिश्रम और कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना
विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों और अभिभावकों आभार प्रकट किया ।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के समस्त स्टाफ, राजेन्द्र सिंह एकेडमी के प्रबंधक तथा नगर पंचायत सिरसा के पूर्व चेयरमैन श्याम कृष्ण सिंह उर्फ पप्पू यादव द्वारा किया गया। श्याम कृष्ण सिंह ने कहा, “बच्चों की मुस्कान और उनकी कला ही भविष्य की नींव है।”
कार्यक्रम में शैलेंद्र यादव, सुरेश ठेकेदार, काशी नरेश यादव, नीरज यादव, शिव कैलाश यादव, विमल यादव उर्फ लोहिया, विमल पासी, अवधेश यादव, कमलचंद यादव, अंबाजू भाई और राहुल यादव सहित कई नेता उपस्थित रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम राज पटेल हैं।
मंच संचालन प्रीति यादव ने किया। कार्यक्रम में विनय यादव, सरिता यादव, प्रियांशी यादव, ममता यादव, नेहा यादव, नैंसी गौतम, अखिलेश यादव, अखिलेश सोनकर, आकृति केसरी, वंदना यादव, सीमा यादव, रवि केसरी, अंस कृष्ण और वंश कृष्णाव सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
