उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय सरस मेले का किया उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय सरस मेले का किया उद्घाटन

विभिन्न विभागों, कैडर एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रशंसा-पत्र एवं स्वीकृति पत्र का किया गया वितरण

2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी दीदीयों की होगी विशेष भागीदारी- माननीय उप मुख्यमंत्री

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक स्वयं सहायता समूह की दीदियां- माननीय उप मुख्यमंत्री

सरस मेले में  रवि किशन , सुश्री तृप्ति शाक्या जी, सुश्री अनामिका अम्बर जी के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

10 दिवसीय सरस मेले में विभिन्न कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी जाएगी प्रस्तुति

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज ।  उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य,  सांसद गोरखपुर  रवि किशन, सांसद  प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह सहित अन्य  जनप्रतिनिधिगणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रीय सरस मेले एवम् सरस मेले के साथ ही राज्य स्तरीय मेला, जनपद स्तरीय मेला, लखपति दीदी कांक्लेव,बायर्स-सेलर्स मीट तथा समूह की दीदियो के साथ कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस मेले में 09 राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों की दीदीयों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह राष्ट्रीय सरस मेला 10 दिनों तक लगातार चलता रहेगा, जिसमें विभिन्न कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। सरस मेले में माननीय सांसद  रवि किशन जी( सुगम संगीत),सुश्री तृप्ति शाक्य जी गायिका ( भजन गायन), सुश्री अनामिका अम्बर (कवियित्री) के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई I परेड मैदान में आयोजित सरस मेले में विभिन्न राज्यो एव उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उत्पादों से सम्बंधित 160 स्टॉल लगाये गये है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों, कैडर एवं अन्य योजनावों के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रशंसा-पत्र,एवम् स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रयागराज की पावन त्रिवेणी के तट पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, मैं पतित पावनी मां गंगा को नमन करता हंू और साथ ही दूर-दराज से आयी हुई नारी शक्तियों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समूह से जुड़कर अपने लक्ष्य को पूरा कर लखपति दीदी बन रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों को अमीर बनाना चाहते है, इसमें सबसे बड़ी सहायता समूह की दीदीयां कर रही है। बहुत सारी दीदीयां अभी लखपति नहीं बनी है, लेकिन उनका दृढ़ विश्वास एवं निश्चय है कि आने वाले समय में वह लखपति बनने के साथ करोड़पति भी बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई दीदी औद्योगिक ईकाई स्थापित करना चाहती है, जिसकी लागत पांच करोड़ है, तो उसमें सरकार द्वारा 1 करोड़ 75 लाख रूपये का अनुदान सरकार द्वारा दिया जायेगा। इस फैक्ट्री को लगाने के बाद खर्च को कम करने के लिए सरकार सोलर पैनल पर भी सब्सिडी दी जा रही है। 1 करोड़ रूपये की लागत से सोलर पैनल लगाने पर 90 लाख का अनुदान सरकार की ओर से दिया जा रहा है। सरकार की सभी योजनाओं को दीदीयों को लेना है। हमारे देश के मुखिया श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एलान किया है कि वह देश की 3 करोड़ दीदीयों को लखपति बनायेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आप सभी दीदीयों की विशेष भागीदारी रहेगी, जो मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को पूरा करेगी। कहा कि डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के लिए अब 33 प्रतिशत आरक्षण कर दिया गया है, जो महिला सशक्तीकरण को बल देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब किसी प्रकार का भय नहीं है, अब वह पूरी तरीके से सुरक्षित है, कहीं भी किसी भी समय आ-जा सकती है और अपने आपको सुरक्षित, सहज महसूस कर रही है।

इस अवसर पर  सांसद गोरखपुर  रवि किशन ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मा0 मुख्यमंत्री  के दिशा-निर्देशन में डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास के साथ ऐतिहासिक कार्य हो रहे है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समूह की दीदियां छोटे स्तर पर शुरूआत करके धीरे-धीरे बढ़ते हुए लखपति दीदी बन रही है और अपने आपको आत्मनिर्भर बना रही है, ये महिला सशक्तीकरण एक सशक्त उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सबका विकास किया जा रहा है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *