जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिला समन्वयको कोे 30 अप्रैल तक लम्बित आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण करने के दिए निर्देश
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबन्धकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बैकों में वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों को दिनांक 30.04.2026 तक ऋण वितरण करने हेतु जिला समन्वयको कोे निर्देश दिये गये एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबन्धकों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया जिनका विवरण निम्नवत् है:-1-बैंक आफ बड़ौदा, नैनी, महेवा, शंकरगढ़, 2-बैंक आफ इण्डिया टेला, 3-यूको बैंक कोरावं, 4-उ0प्र0 ग्रामीण बैंक सारंगापुर को दिया गया तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में एस0एल0बी0सी0 द्वारा दिये गये लक्ष्य की पूर्ति न करने वाले बैंक जैसे स्टेट बैंक आफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, एच0डी0एफ0सी0 बैंक एवं आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक इत्यादि से सरकारी विभागों द्वारा संचालित सरकारी खातो को हटा कर अच्छे कार्य करने वाले बैंको में खाता खोलने के निर्देश अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा को दिये गये। वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन द्वारा विभाग को 2800 का लक्ष्य प्रदान किया गया है जिसकी पूर्ति हेतु समस्त जिला समन्वयकों को ससमय लक्ष्य पूर्ति करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं यदि किसी बैंक द्वारा लक्ष्य की पूर्ति नही की जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही प्रचलित कर दी जाएगी।
