मेजा क्षेत्र के डॉ. नूर के. फात्मा ने एमबीबीएस डिग्री हासिल कर लहराया परचम
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के डॉ. नूर के. फात्मा ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर कुनबे में एक और डॉक्टर का नाम जोड़ दिया है। बेटी ने अपनी काबिलियत का परचम लहरा कर परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगरा के एफ.एच. मेडिकल कॉलेज, टुंडला से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिजनों में
जश्न का माहौल है। डॉ. नूर के. फात्मा क्षेत्र के ओनौर गांव के डॉ पीर मोहम्मद की पुत्री हैं। परिवार पहले से ही चिकित्सा सेवा से जुड़ा हुआ है। उनके बड़े भाई डॉ. अब्दुल के. शेख और डॉ. मोहम्मद आरिफ निदेशक पद पर कार्यरत हैं, जबकि डॉ. नूर मोहम्मद नैनीवी भी एमबीबीएस चिकित्सक हैं। परिवार द्वारा संचालित प्रयाग हॉस्पिटल, रामनगर, मेजा में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उनकी इस
उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
पिता डॉ. पीर मोहम्मद ने कहा कि बेटी की इस सफलता पर उन्हें बेहद गर्व है। बताया कि नूर ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। बेटी की इंटर तक की शिक्षा नैनी के सुमन विद्या निकेतन से हुई है।डॉ पीर ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, बस उन्हें अवसर और प्रोत्साहन की जरूरत होती है। उन्होंने अभिभावकों से भी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की वकालत की है। बधाई देने वालों में अपर शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय रामेश्वर प्रसाद शुक्ल, प्रधान प्रतिनिधि नीरज यादव, पंकज तिवारी,उपेंद्र मिश्र सेठ, गुलजार अली, प्रदीप पांडेय, भोला नाथ तिवारी, सर्वेश तिवारी, रियाज अहमद, सिकन्दर अली सहित कई लोगों ने बेटी की बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है।
