मेजा में टोंस नदी में नहाते समय दो मासूम बच्चे डूबे एक की मौत दूसरा गंभीर

मेजा में टोंस नदी में नहाते समय दो मासूम बच्चे डूबे एक की मौत दूसरा गंभीर

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज । मेजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पनासा चौकी बगहा टोस नदी में नहाते समय दो मासूम बच्चे डूबे एक बच्चे की मौत दूसरा गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती ।
जानकारी अनुसार, चौकी बगहा गांव निवासी अर्पित यादव 7 वर्षीय पुत्र आशू यादव अपने 7 वर्षीय साथी शिवम (पुत्र शिवमनी) के साथ नदी के कछार में नहाने गया था। नहाते समय दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए।
घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मछुआरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर सिरसा चौकी प्रभारी माय फोर्स मौके पहुंचकर शव को कब्जे लेकर जांच पड़ताल में जुटे।
अर्पित की मौत से परिवार में गहरा शोक है, वहीं पूरे गांव में गम का माहौल है। शिवम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *