जिलाधिकारी ने तहसील मेजा गंगा जी किनारे स्थित ग्राम-डेंगुरपुर, चौखटा नरवर, नरवर उपरहार में कटान को रोकने के लिए कराये जा रहे कटान निरोधक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को सिंचाई विभाग-बाढ़ कार्य खंड की तहसील मेजा में गंगा जी दायें किनारे पर स्थित ग्राम -डेंगुरपुर, ग्राम- चौखटा नरवर एवं ग्राम-नरवर उपरहार सहित अन्य स्थानों पर बाढ़ चालित परियोजनाओं जिनमें बाढ़ कटाव से सुरक्षा व्यवस्था हेतु बोल्डर कटर सहित स्लोप पिचिंग कटाव निरोधक कार्य सम्मिलित हैं , का निरीक्षण किया तथा वहाँ पर सिंचाई बाढ़ खण्ड के द्वारा लगाये जा रहे बोल्डर, जाली के कार्यों को देखा तथा सिंचाई-बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियंता को कटान रोकने हेतु कराये जा रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्णढंग से एवं प्रोजेक्ट के कार्य को टाइमलाइन के अनुसार पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने श्रमिकों तथा अन्य संसाधनों को बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्धारित समय जुलाई माह तक पूरा करने का निर्देश दिया है । उन्होंने बोल्डर कटर रखने के कार्य को तेजी से कराते हुए इसी माह में पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्रीमती नीलम उपाध्याय, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।
