पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी की सहअध्यक्षता में जिला स्तरीय एण्टी भूमाफिया टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी की सहअध्यक्षता में जिला स्तरीय एण्टी भूमाफिया टॉस्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

जनपद में सक्रिय भूमाफियाओं के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप गुण्डा एक्ट, एनएसए, गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। पुलिस आयुक्त  जोगेन्द्र कुमार व जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की सह अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद में चिन्हित भूमाफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा करने वाले एवं भूमि सम्बंधी अपराधों में संलिप्त भूमाफियाओं को चिन्हित किए जाने के सम्बंध में जिला स्तरीय एण्टी भूमाफिया टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी के द्वारा भूमाफियाओं के विरूद्ध शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप जनपद में सक्रिय भूमाफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने भूमाफियाओं के द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाये जाने एवं अवैध तरीके से बनायी गयी सम्पत्तियों के जब्तीकरण तथा उनके विरूद्ध गुण्डा एक्ट, एनएसए, गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही करने के लिए कहा है। पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने भूमाफियाओ के विरूद्ध क्या कार्यवाही की जा रही है की प्रत्येक सप्ताह उनके द्वारा समीक्षा भी करने के लिए कहा है ।उन्होंने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियो एवं एसीपी को भू-माफियाओं की पुरानी सूची की संयुक रूप से समीक्षा करने तथा अपने-अपने क्षेत्र के नए भूमाफियाओ को चिह्नित करते हुए सूची को अपडेट करने तथा भूमाफियाओ की नयी सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी भूमाफिया छूटे नहीं और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने संबंधित एसडीएम व एसीपी को भू माफियाओं के चिन्हीकरण में संयुक्त रिपोट देने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने भूमाफिया से संबंधित पोर्टल को अपडेट करने तथा उसमें जनपद के सभी भू-माफियाओं का नाम सम्मिलित करने के निर्देश दिए हैं ।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ज्यादातर आपराधिक घटनाओं के पीछे भूमि विवाद होता है इसलिए भूमि विवाद के मामलो में पुलिस विभाग के द्वारा भी त्वरित कार्रवाई की जाए । उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा धारा-24 के तहत पैमाईस करने के पश्चात करायी गई पत्थरगड़ी को विपक्षियों द्वारा बार-बार ध्वस्त कर हटा दिया जाता है इसलिए इस प्रकार के मामलो में पुलिस विभाग के द्वारा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर बैठक में अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त  विजय ढुल , डीसीपी- नगर  मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी- गंगानगर  कुलदीप सिंह गुनावत ,डीसीपी- यमुनानगर  विवेक चंद्र यादव, अपर जिलाधिकारी नजूल/ मुख्य राजस्व अधिकारी संजय पांडे सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *