लापरवाही बरतने पर उपजिलाधिकारी करछना व कोरांव सहित कुल 10 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए उन्हें तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी ने जतायी कड़ी नाराजगी

लापरवाही बरतने पर उपजिलाधिकारी करछना व कोरांव सहित कुल 10 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए उन्हें तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा के द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर की जाने वाली जनशिकायतों के प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आईजीआरएस के संदर्भों में नियत समयावधि के अंदर जांचकर्ता अधिकारी द्वारा शिकायकर्ता के मोबाइल पर सम्पर्क करने, उनका नियमानुसार निस्तारण व समाधान कराने के निर्देश दिए गए थे। उक्त की जांच हेतु जिलाधिकारी के द्वारा स्वयं एवं उच्चाधिकारियों के द्वारा रैण्डमली शिकायतकर्ताओं से वार्ता की गयी, जिसमें संज्ञान में आया कि निर्देशों के बावजूद भी जांचकर्ता अधिकारियों के द्वारा शिकायतकर्ता के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क तो किया गया, किंतु सम्बंधित अधिकारी द्वारा उनकी शिकायत में अंकित तथ्यों का निस्तारण व समाधान नहीं किया गया है, जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी करछना, कोरांव, तहसीलदार सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ज्येष्ठ खान अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड-बारा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उप निबंधक फूलपुर, खण्ड विकास अधिकारी उरूवा व कोरांव को कारण बताओं नोटिस जारी करने तथा उन्हें तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं शिकायती प्रकरणों के सम्बंध में तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने व कृतकार्यवाही से उन्हें अवगत भी कराये जाने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *