श्री सिद्धेश्वर महादेव (पहड़ी) मंदिर परिसर में ‘सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट’ ने एक अत्याधुनिक आरओ वाटर कूलिंग मशीन लगवाया गया 

 

 

श्री सिद्धेश्वर महादेव (पहड़ी) मंदिर परिसर में ‘सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट’ ने एक अत्याधुनिक आरओ वाटर कूलिंग मशीन लगवाया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा । मेजा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वर महादेव (पहड़ी) मंदिर परिसर में ‘सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट’ ने एक अत्याधुनिक आरओ वाटर कूलिंग मशीन स्थापित की है। सावन माह में मंदिर आने वाले हजारों शिवभक्तों और आम जनमानस को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

सावन के पवित्र महीने में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। उमस भरी गर्मी के बीच ठंडे और शुद्ध पेयजल की यह सुविधा भक्तों के लिए राहत प्रदान करेगी। इससे मंदिर में आने वाले हर दर्शनार्थी को स्वच्छ जल आसानी से मिल सकेगा।

इस सामाजिक कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ‘सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट’ की टीम का अहम योगदान रहा। ट्रस्ट के अध्यक्ष नवनीत तिवारी, सचिव सूर्य प्रकाश यादव और कोषाध्यक्ष श्याम जी केसरी के नेतृत्व में यह कार्य पूरा किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य सदस्य अमित तिवारी, इश्तियाक अहमद, अमरीश पांडे, अंकुर मिश्रा, भास्कर, पुनीत, सौरभ पांडे, सुरेश कुशवाहा, आलोक शुक्ला और मोनू पटवा भी उपस्थित रहे। इन सभी सदस्यों ने मशीन की स्थापना में अपना सहयोग दिया।

पहड़ी महादेव मंदिर के पुजारियों और वहां मौजूद दर्शनार्थियों ने ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल दान एक महत्वपूर्ण दान है, और भक्तों की प्यास बुझाने का यह प्रयास सराहनीय है। ट्रस्ट की इस पहल की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *