सांसद निशिकांत के बिगड़े बोल पर सपाइयों का हल्ला बोल

सांसद निशिकांत के बिगड़े बोल पर सपाइयों का हल्ला बोल

प्राथमिक की दर्ज नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन सोमदत्त पटेल

आदर्श सहारा टाइम्स

कोरांव प्रयागराज भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ऊपर बोले गए बिगड़े बोल से सपाइयों में आक्रोश व्याप्त है जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोरांव थाने पहुंचकर हल्ला बोला और प्रभारी निरीक्षक कोरांव शैलेंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर विधिक कार्यवाही की मांग किया इस मौके पर सपा नेता ने कहा कि जिस प्रकार से सत्ता के नशे में मदहोश होकर भाजपा नेता बिगड़े बोल बोल रहे हो रहे हैं वह निंदनीय है किसी भी दशा में पिछड़ा दलित समाज अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा आने वाले विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा सपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडे ने प्रशासन को चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र ही उक्त प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाता है तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मौके पर मुख्य रूप से मंगलदेव कोल रामदेव निडर शहादत अली मेहताब खान नगर अध्यक्ष अजीत पटेल रविंद्र जैसल अश्वनी पटेल नौशाद अंसारी दीपक पटेल सुमन कोल पवन सोनकर मनोजा देवी यादवेंद्र अहीर रामानुज यादव शिवदानी पाल पुष्कर यादव अजय कुशवाहा ओम प्रकाश कुशवाहा महेंद्र यादव संत पाल हरि प्रसाद पाल सीमा अंसारी आदि लोग सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *