जिलाधिकारी ने वृहद वृक्षारोपण अभियान के सम्बंध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने वृहद वृक्षारोपण अभियान के सम्बंध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी ने सभी संगठनों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों से वृक्षारोपण महाअभियान में से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा पौधों को रोपित करने की अपील की

जिलाधिकारी ने कहा-पर्यावरण के संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक, पूरे परिवार के साथ इस महा अभियान में जुडे़

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता एवं प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द कुमार यादव की उपस्थिति में गुरुवार को संगम सभागार में 12 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान में विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी, शैक्षणिक, सिविल डिफेंस, औद्योगिक संगठन, व्यापारिक संगठन, मेडिकल एसोसिएशन, पेट्रोल, ईंट भट्ठा संगठन, रोटरी क्लब, लायंस क्लब सहित अन्य क्षेत्रों के संगठनों की जन सहभागिता बढ़ाये जाने तथा वृक्षारोपण को एक जनआंदोलन का रूप देते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कराए जाने के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सभी संगठनों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों से इस वृक्षारोपण महा अभियान में स्वयं तथा संगठन के सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने तथा अभियान में जुड़कर ज्यादा से ज्यादा पौधों को रोपित करने की अपील की है। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें, सभी अपने घर, पार्क, खाली स्थान, सड़क के किनारे तथा स्कूल एवं अन्य उचित स्थलों पर पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है इसलिए पूरे परिवार के साथ इस महा अभियान में जुडे। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से 12 जुलाई को पूरे उत्साह एवं सहभागिता के साथ अभियान में शामिल होने तथा जनपद को हरित बनाने के इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण महाअभियान में अपने-अपने सुझाव दिये तथा अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा अपने-अपने संगठन के माध्यम से व्यापक स्तर पर पौधारोपण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित करने की बात कही। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *