आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, खुले में मांस बिक्री के खिलाफ भी उठाई आवाज
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। हिंदू वाहिनी बजरंग संघ के बैनर तले प्रतापपुर ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं एवं अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) प्रतापपुर एवं खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कार्यकत्रियों को कथित रूप से परेशान किए जाने और मानसिक दबाव बनाए जाने की शिकायत उठाई।
खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में ज्ञापन एडीओ पंचायत रवि मिश्रा को शांतिपूर्वक सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहनों के साथ किसी भी प्रकार का मानसिक उत्पीड़न न हो और उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाए। संघ ने कहा कि कार्यकत्रियों के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हरसंभव प्रयास करेगा।
इसी दौरान ब्लॉक परिसर के अंतर्गत हनुमान मंदिर के समीप खुले में मुर्गा काटने एवं मांस की बिक्री किए जाने के मामले को लेकर भी एडीओ पंचायत रवि मिश्रा को अलग से ज्ञापन दिया गया। संगठन ने धार्मिक स्थल के आसपास इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष शिशिर तिवारी, जिला प्रभारी गंगा पार प्रयागराज अशोक मिश्रा, जिला महामंत्री संजय पांडेय, जिला अध्यक्ष मुख्य प्रकोष्ठ हौसिला प्रसाद, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संतोष सिंह, जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ अजय दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन, ब्लॉक उपाध्यक्ष शीतला प्रसाद, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश, जिला संगठन मंत्री कमल मिश्रा, ब्लॉक मीडिया प्रभारी राम प्रकाश एवं मीडिया प्रभारी भानु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सदस्यों में राम अक्षैवर, रजनीश, अशर्फी लाल, संतोष, अविनाश एवं जगदीश बिंद आदि शामिल रहे। महिला प्रकोष्ठ से ब्लॉक अध्यक्ष पूजा ठाकुर एवं ब्लॉक सचिव बबिता सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष शांतिपूर्ण ढंग से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
