जिलाधिकारी ने जार्ज टाउन पहुंचकर जल-जमाव के निकासी की शीघ्रता से व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा बुधवार को नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा के साथ जार्ज टाउन पहुंचकर वहां पर अत्यधिक वर्षा की वजह से हुए जल-जमाव की स्थिति की जानकारी लेते हुए नगर निगम, गंगा प्रदूषण ईकाई एवं जल निगम को पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवर लाइनों का निरीक्षण करते हुए यदि कहीं पर कोई रूकावट हो, तत्काल उसको साफ करायें। उन्होंने कहा कि अस्थायी व्यवस्था के रूप में पम्पों के माध्यम से तत्काल पानी की निकासी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था न हो, तब तक पम्पों की व्यवस्था को बनाये रखें और आवश्यकतानुसार उनका संचालन सुनिश्चित करें और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी दशा में वहां जल-जमाव की स्थिति न होने पाये।
