ऑल इंडिया महापदमनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की मिर्जापुर कार्यकारिणी का गठन

ऑल इंडिया महापदमनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की मिर्जापुर कार्यकारिणी का गठन

आदर्श सहारा टाइम्स

मिर्जापुर। ऑल इंडिया महापदमनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन मिर्जापुर की जिला कार्यकारिणी का गठन 20 सितंबर 2026 को सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक रघुनाथ प्रसाद नंद एवं मंडल अध्यक्ष झल्लन शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लू प्रसाद शर्मा ने की, जबकि संचालन गोपाल प्रसाद शर्मा ने किया। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, समाज को एकजुट करने तथा शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। नई कार्यकारिणी में मनोज कुमार सविता को जिला अध्यक्ष, केदारनाथ सविता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, अजय कुमार शर्मा को जिला सचिव, नरेश शर्मा को उप सचिव तथा वशिष्ठ नारायण शर्मा एवं राजकुमार शर्मा को संगठन सचिव बनाया गया।
इसी क्रम में कृष्ण कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी, मुन्नू शर्मा को कार्यालय सचिव तथा माता प्रसाद शर्मा को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में केदारनाथ शर्मा, त्रिवेणी प्रसाद शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, श्री चंद्र शर्मा एवं विजय कुमार शर्मा का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। वहीं लल्लू प्रसाद शर्मा एवं राम सुचित शर्मा को संरक्षक सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ समाज के हित में कार्य करेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *