ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मेजा, के दो युवकों कि मौके पर मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मेजा के दो युवकों कि मौके पर मौत

आदर्श सहारा टाइम्स

जिगना मिर्जापुर । ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मेजा के दो युवकों कि मौके पर मौत । प्रात जानकारी अनुसार
चंद्रेश बिन्दs/oअवधनारायन २२वर्ष ग्राम -कवरिया मेजा प्रयागराज ,संतोष कुमार s/o मगला प्रसाद २४वर्ष ग्राम -पवारी थाना खिरी प्रयागराज किसी काम से जिगना गए थे जिगना से वापस घर आ रहे थे जैसे ही पाली मटका मिर्जापुर प्रयागराज बॉर्डर पर पहुंचे तभी
HP GAS ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्द नाक मौत हो गई। सूचना पर जिगना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मिर्जापुर भेज दिए। ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। गाड़ी नम्बर UP78 DN 7211 हैं गाड़ी प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर जा रहीं थी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। दोनों युवा के अपने पिता के इकलौते पुत्र हैं दोनों के पिता घर पर रहकर खेती बाड़ी करते हैं जिसे परिजनों का पेट पालन होता है दोनों युवकों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *