मेजा में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी पकड़ी

मेजा में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, जेसीबी पकड़ी

नायब तहसीलदार चंदन पाल ने तरवाई गांव में पकड़ी जेसीबी, पुलिस को सौंपा

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को नायब तहसीलदार चंदन पाल ने तरवाई गांव में अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर रही एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। मौके पर आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर उन्होंने खनन का कार्य बंद कराते हुए जेसीबी को पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार चंदन पाल शनिवार को सरकारी कार्य से क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। इसी दौरान तरवाई गांव से गुजरते समय उनकी नजर मिट्टी की खुदाई कर रही एक जेसीबी मशीन पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
जांच के दौरान जब मिट्टी की खुदाई कर रहे लोगों से खनन की अनुमति और संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर नायब तहसीलदार ने तत्काल खुदाई का काम बंद करा दिया और जेसीबी मशीन को अपनी निगरानी में लेते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी मशीन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
नायब तहसीलदार चंदन पाल ने स्पष्ट किया कि मेजा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *