पीडीए की खुशहाली ही सपा की होली है : नरेन्द्र सिंह

पीडीए की खुशहाली ही सपा की होली है : नरेन्द्र सिंह

प्रदेश सचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, जन- जन तक पहुंचाएं पार्टी की नीतियां

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा/प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह धार देने में जुटे हैं। वह लगातार लोगों से मिलकर पार्टी की नीतियों और सपा की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किये गये जन कल्याणकारी कार्यों से उन्हें अवगत करा रहे हैं। श्रीसिंह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिल रहे हैं और उनसे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। प्रदेश सचिव ने मंगलवार को मेजा क्षेत्र का दौरा किया। आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात में उन्होंने कहा कि पीडीए की खुशहाली और उत्थान ही समाजवादी पार्टी की होली है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव समाज के हर वर्ग के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं। उनके दिल में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिला और गरीब के लिए विशेष पीड़ा है। उनका मानना है कि जब तक इनका उत्थान नहीं होगा, यह खुशहाल नहीं होंगे तब तक देश आगे नहीं बढ़ सकेगा। श्रीसिंह ने लोगों से अपील किया कि देश, प्रदेश के हित को ध्यान में रखते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताएं। प्रदेश सचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे समर्पण के साथ अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, उसने 2027 में सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *