सम्राट अशोक को चक्रवर्ती सम्राट अशोक कहा जाता है जिसका अर्थ है सम्राटों के सम्राट . शैलेश कुमार कुशवाहा

सम्राट अशोक को चक्रवर्ती सम्राट अशोक कहा जाता है जिसका अर्थ है सम्राटों के सम्राट . शैलेश कुमार कुशवाहा

आदर्श सहारा टाइम्स

उरुवा, प्रयागराज। शनिवार को मेजा विधानसभा में उरुवा ब्लाक के अमिलिया कला गांव में पत्रकार शैलेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में मौर्य वंशज प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई गई। पत्रकार शैलेश कुशवाहा ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। भगवान बुद्ध के उपासक सम्राट अशोक जी द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को देश ही नहीं पूरा विश्व जानता है ।आज महान सम्राट अशोक का चक्र भारतीय ध्वज में अपनी चमक बिखेर रहा है। सम्राट अशोक का राज चिन्ह चार मुखी शेर ,सत्यमेव जयते आदि सरकारी प्रचलन तो है किंतु इस महान सम्राट अशोक को याद करने वाले बहुत कम ही लोग हैं । और तो और इनकी गाथा किताबी अध्ययन तक ही सिमट कर रह गई है। यही अकेले भारतीय राजा है जिन्होंने भेदभाव रहित समाज के स्थापना कर अखंड भारत का निर्माण किया था। ऐसे महापुरुष कभी-कभी जन्म लेते हैं। उक्त मौके पर शैलेश कुमार कुशवाहा, मनीष कुमार, पवन कुशवाहा, शुशील कुशवाहा, श्याम सिंह कुशवाहा, अजय कुमार, विमल कुमार, जय सिंह कुशवाहा, आकाश ,अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *