तिरंगा यात्रा मे भारत माता की जयघोष से गूंजा सिरसा नगर

तिरंगा यात्रा मे भारत माता की जयघोष से गूंजा सिरसा नगर

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा ,प्रयागराज। प्रयागराज के यमुनापार में आपरेशन सिन्दूर के सफलता के बाद शुक्रवार को सिरसा नगर में सेना के शौर्य को सैल्यूट करने तिरंगा यात्रा निकालकर देश की सेना के शक्ति और शौर्य को वंदन अभिनंदन करते हुए कृतज्ञता व्यक्त किया। राजेश शुक्ल ने कहा देश की सेना के जांबाजी को सलाम जो पाकिस्तान के सभी वार को विफल कर दिया। पूर्व अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश नीरज त्रिपाठी ने कहा सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पियूष रंजन निषाद ने कहा सेना ने बार-बार देश का सर गर्व से ऊंचा किया। राजमणि कोल ने कहा सेना है तो सुकून है। सेना का गौरव गान जन-जन में हो रहा है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की तिरंगा यात्रा श्रीनाथ मंदिर से शुभारंभ होकर अमिलहवा चौराहे पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा मे आम नागरिकों के साथ पूर्व सैनिक व समाज के सभी तबके के लोग तिरंगा यात्रा मे मौजूद रहकर नारा लगाया सेना ने दम झोंका है,आतंकबाद को ठोंका है। चुन-चुन करके मारा है,बदला अब उतारा है।
विश्व को बस एक संदेश, पाकिस्तान आतंकी देश,भारत माता की जय, वंदेमातरम्, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारें गुंजायमान रहें। तिरंगा यात्रा मे प्रमुख रूप से पूर्व सैनिक संतोष सिंह, विभव नाथ भारती,विनोद प्रजापति,योगेश शुक्ला,विपिन केशरी लखन, इन्द्रनाथ मिश्र,कमलेश दुबे, आकांक्षा सोनकर, संतोष त्रिपाठी, सुभाष सिंह पटेल,दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मुकेश कोल,अमरेश तिवारी,राना सेठ, बीएन प्रसाद वर्मा,आरके सिंह, सतीश विश्वकर्मा, मिथिलेश पांडेय, आनन्द तिवारी आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *