नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अंतर्गत महादेव सेवा समिति
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी । नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अंतर्गत दारानगर कस्बे में महादेव सेवा समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।जिसमे कस्बे के ही नही बल्कि आसपास के गांवों के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के एक दिन पूर्व मंगलवार को भगवान शिव के मंदिर में ॐ नमः शिवाय का जाप कराया गया वहीं दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे की शुरुवात कन्या पूजन के साथ हुई।इस दौरान नगर अध्यक्षा रागिनी अरुण केशरवानी व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केशरवानी ने कन्याओं को रोली कुमकुम का तिलक लगाकर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया और उन्हें दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।देर शाम से शुरू हुआ भंडारा देर रात्रि तक चलता रहा।इस भंडारे में दीपक तिवारी, अरविंदमणि तिवारी, नीरज केशरवानी, मुन्नू मौर्या, सोनू केशरवानी, मिंटू श्रीवास्तव, राजू यादव, पतन अवस्थी, श्यामू अग्रहरि, बृजेश विद्यार्थी, दीपक मोदनवाल, गणेश केशरवानी, रामलोचन , सोमेश्वर तिवारी, आद्याप्रसाद पांडेय , शिवम तिवारी आदि लोगो ने अपनी महती भूमिका निभाई।
