नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम की अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी । नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम की अध्यक्षा रागिनी अरुण केशरवानी ने सोमवार को अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।इस दौरान नगर अध्यक्षा ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें राशन आदि जरूरी सामान मुहैया कराया और उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।नगर अध्यक्षा व अधिशासी अधिकारी ने पीड़ित परिवार को आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का जल्द से जल्द लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।विदित हो कि गत 4 सितंबर को नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के बक्सीकापूरा की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी।जिसमे पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इतना ही नही मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली भी लगी है।सोमवार को नगर अध्यक्षा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें खाद्य सामग्री देकर राहत पहुंचाई।इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापर मण्डल के जिलाध्यक्ष अरुण केशरवानी, उदय नारायण पांडेय, नीरज साहू, श्यामू अग्रहरि, बृजेश विद्यार्थी, सुमित साहू आदि लोग मौजूद रहे।
