आदर्श सहारा टाइम्स के सहायक संपादक शैलेश कुमार कुशवाहा को मिला पर्सनालिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। आदर्श सहारा टाइम्स मेजा प्रयागराज के सहायक संपादक शैलेश कुमार कुशवाहा को पर्सनालिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फेमस पीपल इंडिया वर्ल्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पंडा द्वारा दिया गया यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को पहचान दिलाता है।
शैलेश कुमार कुशवाहा जी को यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि पर उनके साथियों ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से बधाई दी है। और कहा कि शैलेश कुमार कुशवाहा जी को बधाई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं! हमें उम्मीद है कि वे इसी तरह समाज के लिए काम करते रहेंगे और अपनी पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहेंगे।
