मांडा क्षेत्र में भैंस को बचाने के लिए दौड़ा, पशु पालक व भैस की ट्रेन से टकराने से हुई मौत
आदर्श सहारा टाइम्स
मांडा,प्रयागराज। मांडा क्षेत्र में भैंस को बचाने के लिए दौड़ पशु पालक व भैस की ट्रेन से टकराने से हुई मौत
दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर टिकरी गांव के सामने बुधवार दोपहर महेवा कला गांव निवासी किसान गिरजा शंकर यादव (50) अपने मवेशियों को चरा रहे थे।
उसी दौरान उनकी भैंस भटकते हुए रेलवे ट्रैक पर चली गई। तेज रफ्तार से आती ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को देखते हुए भी उन्होंने पीछे हटना मुनासिब नहीं समझा। एक पल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना भैंस को बचाने के लिए दौड़ लगा दी—शायद यही सोचकर कि यह पशु ही तो उनके परिवार की रोज़ी-रोटी का सहारा है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। कुछ ही कदम की दूरी पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनका शरीर क्षत-विक्षत हो गया, और जिस भैंस को बचाने के लिए वे दौड़े थे, वह भी नहीं बच सकी। ट्रेन चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटे ।सूचना पर घटना स्तर पर पहुंचे परिजनों ने देखा, घटना के बाद का दृश्य पत्थर दिल को भी पिघला देने वाला है—रेलवे ट्रैक के किनारे पसरा सन्नाटा, देखते चीखने चिल्लाने लगे खेती-किसानी कर परिवार का पेट पालने वाले गिरजा शंकर यादव का यूं चले जाना सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे गांव की क्षति है। पत्नी, बेटा-बेटी के आंसू नहीं रुक रहे थे।
