रामनगर स्थित वी.आर. पब्लिक स्कूल में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला

रामनगर स्थित वी.आर. पब्लिक स्कूल में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। रामनगर स्थित वी.आर. पब्लिक स्कूल में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजेश्वर प्रसाद के साथ डायरेक्टर श्रीमती रागिनी मैम और मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन जायसवाल एवं उपप्रबंधक विष्णु राज के द्वारा संयुक्त रूप से तुलसी पूजन करके किया गया। इस दिन हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी पूजन को महत्व दिया गया ।
विद्यालय में आध्यात्मिक शिक्षिका दीक्षा मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ इस पूजन को संपन्न कराया, जिसमें विद्यालय परिवार ने सुख-समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में आयोजित बाल मेला (जिंगल ज्वाय कार्निवल) का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजेश्वर प्रसाद की सबसे छोटी पुत्री राखी के द्वारा फीता काटकर किया गया । आयोजित बाल मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसी क्रम में बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । अभिभावकों ने बच्चों के कौशल की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार तथा पी.आर.ओ. जितेंद्र सिंह के देख-रेख में और विद्यालय के सुपरवाइजर सुनील तिवारी के संरक्षण में कड़ी सुरक्षा के साथ सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *