बिजली पासी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के सोनार का तारा में पासी समाज द्वारा महाराज बिजली पासी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन मेजा विधायक संदीप पटेल ,जिला पंचायत सदस्य जयशंकर भारती, रामनगर प्रधान प्रतिनिधि नीरज यादव की अगुआई में किया गया। सोनार का तारा चौराहे पर स्थापित महाराज बिजली पासी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान वक्ताओं ने बिजली पासी के समाज के लिए किए गए अनमोल योगदानों को याद किया। महाराज बिजली पासी की मूर्ति स्थापित की गई थी, जिस पर आज भी लोग श्रद्धा से माल्यार्पण करते हैं। जिसमें क्षेत्र के जनता सहित वरिष्ठ नेता लोग उपस्थित रहे।
